RBI Recruitment 2023

RBI Recruitment 2023

RBI Recruitment 2023 भारतीय रिजर्व बैंक ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आरबीआई ने सलाहकार, विषय विशेषज्ञ और विश्लेषक के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवार रिक्तियों के लिए 11 जुलाई 2023 को शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक ने कई तरह के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अलग-अलग पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा और अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग है। पोस्ट के मुताबिक 23 से 40 साल के युवा इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 708 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, इस भर्ती के लिए एससी-एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 118 रुपये शुल्क देना होगा।

RBI Recruitment 2023

रिजर्व बैंक भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रिजर्व बैंक में सलाहकार, विशेषज्ञ और विश्लेषक समेत कुल 66 पदों पर भर्ती की जानी है। ये भर्तियां अनुबंध के आधार पर (लेटरल रिक्रूटमेंट, 2022) की जानी हैं।

  • डेटा साइंटिस्ट: 3 पद
  • डेटा इंजीनियर: 1 पद
  • डेटा इंजीनियर: 10 पद
  • आईटी सिस्टम प्रशासक: सूचना प्रौद्योगिकी विभाग: 8 पद
  • आईटी परियोजना प्रशासक: सूचना प्रौद्योगिकी विभाग: 6 पद
  • नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर: 3 पद
  • अर्थशास्त्री (मैक्रोइकोनॉमिक मॉडलिंग): 1 पद
  • डेटा विश्लेषक: 5 पद
  • विश्लेषक: 8 पद
  • वरिष्ठ विश्लेषक: 3 पद
  • आईटी-साइबर सुरक्षा विश्लेषक: 8 पद
  • सलाहकार-लेखा: 3 पद
  • आईटी परियोजना प्रशासक-सरकारी एवं बैंक लेखा विभाग: 3 पद
  • सलाहकार-लेखा/कर: 1 पद
  • बैंक विश्लेषक: 1 पद
  • कानूनी: 1 पद
  • आईटी सिस्टम और डिजिटल भुगतान: 1 पद

वेतनमान क्या होगा

अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग वेतन भत्ते तय किए गए हैं. इसमें न्यूनतम वेतन 30,800 रुपये और अधिकतम 47,700 रुपये प्रति माह है। उपरोक्त सभी पदों पर चयन प्रारंभिक परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।

 

WhatsAppTelegram